Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बारिश के बाद छाई धुंध से विजिबिलिटी घटी:वाहन चालकों को दिक्कत, हेडलाइट जलाकर चलाया; तापमान में नहीं आई गिरावट

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में सोमवार आधी रात करीब 3 बजे हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। सुबह करीब 7 बजे शहर और आसपास के इलाकों में धुंध छा गई। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई और वाहन चालकों को सामने का रास्ता और दूसरे वाहन देखने में परेशानी हुई। कई वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कुछ देर तक शहर में कोहरे जैसा माहौल बना रहा। हालांकि धुंध छाने के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई। मंगलवार सुबह पारा करीब 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। करीब 7 बजे के बाद धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी और सड़कों पर आवागमन सामान्य हो गया। बारिश के बाद बढ़ी हवा में नमी सोमवार रात हुई हल्की बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ गई। इसी के चलते मंगलवार सुबह शहर और आसपास के इलाकों में धुंध का असर दिखाई दिया। सुबह के समय जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को कुछ देर तक कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर धीमी रफ्तार से चले वाहन धुंध के दौरान सामने का वाहन और सड़क साफ दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई चालक हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में आगे बढ़े। करीब 7 बजे के बाद धुंध कम होने लगी तो आवागमन भी सामान्य हो गया। मौसम में अचानक बदलाव के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज हुई। मंगलवार सुबह तापमान करीब 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान:5 थानों की फोर्स के साथ PAC तैनात, पूरे एरिया को सील किया गया
    Next Article
    झांसी में डैम में डूबने से तीन लोगों की मौत:बबीना के सुकवा डुकवा डैम में मिले शव, अभी तक पहचान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment