Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक की गोली मारकर हत्या:एक महीने पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा लेने के दौरान हुआ था झगड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और गाली-गलोज हुई। आरोप है कि युवक ने गाली गलौज का विरोध किया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए। उनमें से एक ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजन ने बताया कि एक महीने पहले उसने जमीन खरीदी थी। आज जमीन पर कब्जा लेने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घटना रविवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र की है। मंडा-कोटवा बाईपास के पास खरीदी थी जमीन पुलिस के अनुसार- अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने हाल ही में मंडा-कोटवा बाईपास के पास जमीन खरीदी थी। वह आज जमीन पर कब्जा करने गए थे। इसी दौरान दूसरा पक्ष वहां आ गया। कहासुनी के दौरान उसने गोली चला दी। दो गोली उसके सीने में आकर लगी जिससे उसकी मौत हो गई। खबर अपडेट की जा रही है. …
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 42 ट्रेनें रद्द, 31 के रूट-बदलेंगे:2 अप्रैल से 13 मई तक होगी गंगा पुल की मरम्मत, 8 घंटे चलेगा काम
    Next Article
    कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की 10 किमी दौड़:600 रिक्रूट आरक्षी दौड़े, एसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment