Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की 10 किमी दौड़:600 रिक्रूट आरक्षी दौड़े, एसपी अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए 10 किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 600 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सभी आरक्षियों को वाहनों से नदरई स्थित सौरभ ढाबा के पास भेजा गया, जहां उन्हें टोली बनाकर लाइन में खड़ा किया गया। निर्धारित मार्ग पर दौड़ पूरी दौड़ नदरई से शुरू होकर बाकनेर, बस स्टैंड, बिलराम गेट और सोरों गेट होते हुए सोरों रोड पर स्थित पुलिस लाइन पर समाप्त हुई। आरक्षियों ने पूरी उत्साह और मेहनत के साथ निर्धारित मार्ग पूरा किया। राजमार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। बड़े वाहनों को एक तरफ रोककर यातायात को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक की गोली मारकर हत्या:एक महीने पहले खरीदी थी जमीन, कब्जा लेने के दौरान हुआ था झगड़ा
    Next Article
    लुधियाना में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मृतक अयोध्या और आरोपी तरनतारन का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment