Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में11माह बाद भी डेयरी संचालक हत्याकांड का खुलासा नहीं:200 CDR और 300 वाहनों की जांच के बाद भी पुलिस खाली हाथ

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में डेयरी संचालक और दूध व्यापारी राघवेंद्र यादव की हत्या के 11 माह बाद भी पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल स्तर पर व्यापक जांच की, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना 9 मई 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है, जब राघवेंद्र यादव (42) मखदूमजादा स्थित अपनी डेयरी बंद कर अपने छोटे भाई अरविंद यादव के साथ अलग-अलग बाइक से घर नैपुरा गांव लौट रहे थे। रास्ते में भेलसर हाईवे पर अख्तियारपुर मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राघवेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना गया था। मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में कई टीमें गठित की थी। पुलिस ने 200 से अधिक कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले हैं और घटना के आस-पास से गुजरने वाली 300 से ज्यादा कारों की जांच कर उनके मालिकों से पूछताछ भी की है। इसके बावजूद पुलिस अब तक न तो हमलावरों तक पहुंच सकी है और न ही वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर पाई है। घटना के इतने लंबे समय बाद भी खुलासा न होने से परिजनों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी बनी हुई है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी हरदौली आशीष निगम ने बताया कि स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम कई एंग्लो पर घटना का खुलासा करने के लिए काम कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:जरूरी काम से पैदल जा रहे थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    शामली में महिला से खेत में छेड़छाड़:पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप, विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment