Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में महिला से खेत में छेड़छाड़:पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप, विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि खेत पर काम करते समय पड़ोस में रहने वाले युवक तारिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी का विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी युवक घबरा गया। उसने महिला को कुछ रुपये देकर मामले को दबाने का लालच दिया। साथ ही, उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डरी-सहमी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद, पीड़िता अपने पति के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी और उसके परिजनों ने दंपति के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित दंपति कांधला थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में11माह बाद भी डेयरी संचालक हत्याकांड का खुलासा नहीं:200 CDR और 300 वाहनों की जांच के बाद भी पुलिस खाली हाथ
    Next Article
    आगरा में 990 किलो मिलावटी तेल पकड़ा:सीज कर लैब भेजे सैंपल, खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment