Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह:रामलला का दर्शन करेंगे, बोले- राममंदिर का कभी नहीं किया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह दिग्विजय सिंह का पहला अयोध्या दौरा है। अपने कार्यक्रम के तहत वे राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन-पूजन करेंगे। दिग्विजय सिंह बोले- राजनीति नहीं करने आया हूं अयोध्या पहुंचने पर राम जन्मभूमि मंदिर के विरोध पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा- मैंने कभी राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया है। बल्कि, 1लाख 11 हजार रुपए दान दिया हूं। सभी पर श्रीराम की कृपा बनी रहे। वहीं, गैस किल्लत पर उन्होंने कहा- मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं। राम मंदिर निर्माण ने 1.11 लाख का दिया था दान दिग्विजय सिंह के कार्यालय एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें बताया गया कि वे रामानंद संप्रदाय के महान संत पीपाजी महाराज के वंशज हैं। साथ ही उनके पैतृक निवास राघौगढ़ में रघुजी महाराज (भगवान राम) और हनुमान जी के प्राचीन मंदिर स्थित है। 18 जनवरी 2021 को उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपए का दान दिया था। इसमें उन्हें सच्चा सनातनी बताते हुए उनकी 3,300 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा का भी उल्लेख किया गया है, जिसे उन्होंने पैदल पूरा किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्रेशन में युवक ने पंखे से लटककर दी जान:जौनपुर में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, वाराणसी में चश्मे की दुकान खोला था
    Next Article
    मऊ इंडस्ट्रियल एरिया में कुरकुरे-लाई फैक्ट्री में आग:लाखों का सामान जला, शॉर्ट-सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment