Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ इंडस्ट्रियल एरिया में कुरकुरे-लाई फैक्ट्री में आग:लाखों का सामान जला, शॉर्ट-सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक कुरकुरे-लाई कारखाने में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कारखाने के मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। उस समय कारखाने में पैकिंग का काम चल रहा था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, मुरमुरे (लाई) बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना तत्काल सरायलखंसी थाना पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे में मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, फायर विभाग के सुनील यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है। कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह:रामलला का दर्शन करेंगे, बोले- राममंदिर का कभी नहीं किया विरोध
    Next Article
    अयोध्या के 42 परिषदीय स्मार्ट विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर:गर्मी से राहत के लिए 15.96 लाख रुपए की धनराशि खातों में पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment