Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो मामलों में 1.40 लाख रुपये वापस कराए

    17 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की साइबर क्राइम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को कुल 1,40,500 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। पहले मामले में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 1,24,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 99,500 रुपये की राशि वापस कराई। वहीं दूसरे मामले में एक अज्ञात साइबर अपराधी ने वादी का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 76,048 रुपये निकाल लिए। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 41,000 रुपये वापस दिलाए। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई। जनपद का साइबर क्राइम थाना साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में ऑनलाइन ठगी, मोबाइल हैकिंग और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए जाते हैं। इस सफल कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम, जनपद अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, कांस्टेबल प्रवीण दीक्षित, कांस्टेबल अतुल मिश्रा, कांस्टेबल गौरव और कांस्टेबल अतुल कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने 'चुटिया खींचने' की घटना को गलत सोच बताया:गाजीपुर में ब्रजेश पाठक के बयान पर जवाब
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मासूम इसरा सुपुर्दे खाक:बुआ ने पानी में डुबोकर मारा था, नींद की गोली देने वाला युवक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment