Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मासूम इसरा सुपुर्दे खाक:बुआ ने पानी में डुबोकर मारा था, नींद की गोली देने वाला युवक फरार

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर बसीकला गांव में ननद द्वारा भाभी पर चाकू से हमला करने और चार वर्षीय भतीजी की पानी में डुबोकर हत्या करने के मामले में बुधवार को भी गमगीन माहौल रहा। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में तैनाती की है। परिजनों ने चार वर्षीय मासूम इसरा के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। उधर, आरोपी माना को नींद की नशीली गोली लाकर देने वाला युवक फिरोज फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में इस घटना की हर कोई निंदा कर रहा है। ये है पूरा मामला यह घटना दो दिन पूर्व बसीकला गांव में हुई थी। घर में सो रही महिला फिरदौस पर उसकी ननद माना ने जानलेवा हमला किया था। हमले के पीछे प्रेम संबंध का विरोध और जबरन बुढ़ाना से रिश्ता तय करना बताया गया है। माना ने चार वर्षीय भतीजी इसरा को घर के अंदर रखे पानी के टैंक में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। हमले से पहले माना ने घर के सभी सदस्यों को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खिलाई थीं। इस मामले में शाहपुर पुलिस ने हत्यारोपी माना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल महिला फिरदौस का उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो मामलों में 1.40 लाख रुपये वापस कराए
    Next Article
    लखनऊ में ट्रांसफार्मर चोरी:400 किलो तेल और तांबा निकाला, 12 घंटे से 200 घरों की बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment