Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने दी इफ्तार पार्टी:बोले- गैस की किल्लत से पहली बार राम रसोई बंद होने की नौबत

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को अपने आवास पर रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार के दौरान सांसद ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। इफ्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात सरकार की नाकामी का नतीजा हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आजादी के बाद पहली बार राम रसोई बंद होने की नौबत सांसद ने कहा कि गैस की भारी कमी के कारण हालात इतने खराब हो गए हैं कि अयोध्या में पहली बार राम रसोई तक बंद होने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लोगों में मारामारी मची हुई है और कई जगह वितरण केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तक तैनात करना पड़ रहा है। आम लोगों को गैस सिलेंडर 5 से 6 हजार रुपये तक ब्लैक में खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति सरकार की विफल नीतियों को दर्शाती है। सरकार की रिपोर्ट और जमीनी हकीकत अलग सांसद ने कहा कि सरकार की रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में काफी अंतर है। अगर हालात सामान्य होते तो लोगों को घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के कारण कई शहरों में तनावपूर्ण स्थिति बन रही है। गोरखपुर में गैस वितरण को लेकर लोगों पर लाठीचार्ज तक होने की घटनाएं सामने आई हैं। विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि यदि सरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुझावों पर काम करे तो गैस संकट जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी दबाव में काम कर रही है और अमेरिका की नीतियों के अनुरूप फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हस्तक्षेप से देश की संप्रभुता, खेती, रोजगार और बाजार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसका परिणाम अब जनता को झेलना पड़ रहा है। सांसद ने सरकार से मांग की कि गैस संकट को तुरंत दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता:70 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, ज्ञान स्पोर्ट्स अकादमी और बाबा विश्व पब्लिक स्कूल बने चैंपियन
    Next Article
    घाटमपुर में पावर प्लांट कर्मी की डंपर से कुचलकर मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment