Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता:70 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, ज्ञान स्पोर्ट्स अकादमी और बाबा विश्व पब्लिक स्कूल बने चैंपियन

    1 hour ago

    1

    0

    खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ द्वारा कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालक वर्ग में 9 टीमों तथा बालिका वर्ग में 6 टीमों के कुल 70 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें 40 बालक और 20 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हर्ष वर्मा, कृष्ण कुमार भारद्वाज, सुमन सिंह (प्रशिक्षक), उदय प्रधान (कोषाध्यक्ष) और जिला स्पोर्ट्स संघ मेरठ के सचिव अरुण गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में ज्ञान स्पोर्ट्स अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेशनल इंटर कॉलेज द्वितीय और प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में बाबा विश्व पब्लिक स्कूल, दुल्हैड़ी मेरठ ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्यन इंटर कॉलेज मेरठ ने द्वितीय और नवभारत इंटर कॉलेज मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उज्ज्वल मलिक, करण कुमार, सवा मलिक, कृष्ण कुमार शर्मा, ओमेश प्रधान, अर्जुन कुमार, अनुज कुमार, सुमन सिंह, प्रिंस और प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी रामचंद्र ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने प्रतियोगिता में आए सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यालय के मानदेय प्रशिक्षक ललित पंत, सौरभ वर्मा, अभिषेक द्विवेदी, भूपेश कुमार, प्रभात शर्मा सहित समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे । वहीं, 15 मार्च को प्रस्तावित हैंडबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह प्रतियोगिता 18 मार्च को सुबह 8 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने दी पिता, मां और बहन को मुखाग्नि:चित्रकूट में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई थी मौत, गाजीपुर में अंतिम संस्कार
    Next Article
    अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने दी इफ्तार पार्टी:बोले- गैस की किल्लत से पहली बार राम रसोई बंद होने की नौबत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment