Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

    11 hours ago

    1

    0

    अयोध्या (उप्र), सात नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों पर लाठीचार्ज कराया, उन्हें माफी मांगने के बाद ही यहां आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, संतों पर लाठीचार्ज कराया और अयोध्या की उपेक्षा की, उन्हें अपने किए की माफी रामभक्तों और संतों से मांगने के बाद ही इस पवित्र नगरी में आना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री का यह बयान समाजवादी पार्टी के एक विधायक द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद आया है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस अयोध्या में कभी श्रीराम का नाम लेने पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, जहां राम के नाम पर प्रतिबंध लगाने का पाप किया जाता था और जिसे पूरी तरह उपेक्षित एवं अभिशप्त बना दिया गया था, आज वही अयोध्या त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करते हुए फिर से जीवंत हो उठी है।’’ योगी ने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अयोध्या की गलियों को रक्तरंजित करते थे, आज वे भी अपना लोभ संवरण नहीं कर पा रहे हैं।जब वे कथा में जाते हैं तो उन्हें यह भी पता नहीं रहता कि वहां कथा हो रही है या मुशायरा, लेकिन अपने उच्छृंखल आचरण के कारण वे उसे अपवित्र करने का प्रयास करते हैं।’’ योगी ने ‘‘डबन इंजन’’ की सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, आज उन्हें इतनी सद्बुद्धि आई है कि वे राम को स्वीकार कर रहे हैं।’’ भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा अब अयोध्या में कोई दंगा-फसाद करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप
    Next Article
    Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment