Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुआ की शादी में आए बालक को लगा करंट:महराजगंज में जनरेटर की चपेट में आने से मौत, घर में कोहराम

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर के करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात ग्राम पंचायत कामता बुजुर्ग निवासी आदित्य मौर्य के साथ हुई, जो अपनी बुआ की शादी में शामिल होने रसूलपुर टोले गया था। आदित्य कक्षा 4 का छात्र था। बताया गया कि सोमवार रात शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात अभी नहीं पहुंची थी। इसी दौरान आदित्य अन्य बच्चों के साथ घर के पास खड़ी एक ट्रॉली के पास खेल रहा था। खेलते समय वह पास में लगे जनरेटर के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों ने आदित्य को आनन-फानन में परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं—बड़ी बहन सुनैना (करीब 11 वर्ष) और छोटी बहन सरस्वती (लगभग 7 वर्ष)। मां रीना देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आदित्य के पिता आत्माराम मौर्य राजस्थान के एक स्टील प्लांट में कार्यरत हैं और लगभग दो महीने पहले ही काम पर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में ADCP और ACP कार्यक्षेत्र बदले:IPS शिवा सिंह बनी ADCP पूर्वी, PPS चित्रांशु गौतम बने ACP कर्नलगंज
    Next Article
    फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी जनता की पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment