Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान के कारण अलग-अलग तहसीलों में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपाल एवं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है।जिला प्रशासन के अनुसार, महसी तहसील में पांच वर्षीय बच्चे, कैसरगंज में 42 वर्षीय महिला और नानपारा में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की प्रतिकूल मौसम के कारण मौत हो गई। जिलाधिकारी (डीएम) राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को 48 घंटे के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर मृतकों के परिजन को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा करने और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने जलभराव या बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से पानी में न उतरने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने को भी कहा है। भारी बारिश से जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश नगर निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पूर्व जिला प्रशासन के एहतियाती निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार
    Next Article
    Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment