Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

    11 hours ago

    1

    0

    बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चर्चाएं तेज है। यहां से भाजपा ने अभिषेक सिन्हा बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, आज बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अपने आप में यह चौंकाने वाला फैसला है। इसके पीछे क्या वजह है, इसको लेकर अब तक कोई बात नहीं कहीं जा रही है। अभिषेक ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ पाने की जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असर्मथता जताई है। आपको बता दें कि कल यानी कि गुरुवार को अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया था।  इसे भी पढ़ें: BJP का Mission 2024: एक करोड़ Digital ट्रेंड कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य, 12 लाख जुड़े बाद में बिहार की राजधानी पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव की दौड़ से हटने के अपने फैसले के बारे में बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी को बता दिया है। हालांकि, उन्होंने यह मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।#WATCH | Patna, Bihar: BJP candidate for Bankipur Assembly byelection Abhishek Kumar Sinha says, "...due to family reasons, I am unable to contest the Assembly by-election. I will continue to serve faithfully as a party worker.""I have just handed a letter to State President,… pic.twitter.com/I2lWDq36cz— ANI (@ANI) July 10, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Court का फैसला: गवाही से पहले पत्नी की मौत, Attempt to Murder केस में पति बरी
    Next Article
    बीच सुनवाई पहले जज पर फेंके कागज, फिर गाली देते हुए बोला- इसे CJI को दे देना, Supreme Court में हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment