Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बेटे को जहर देकर पिता ने भी खाया:अस्पताल में पिता ने तोड़ा दम, बेटे की भी मौत

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र पारिवारिक विवाद मे एक पिता पर अपने ही मासूम बेटे को जहर देने के पश्चात खुद भी जहर खा लिया। जहाँ इलाज के दौरान मासूम कि मौत हो गयी जबकि पिता कों गंभीर हालत मे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ देर रात पिता की भी मौत हो गयी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात 3 बजे की है। पहले बेटे को जहर दिया इसके बाद खुद जहर खाया। बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना किठौर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी हरी किशन पुत्र बलजीत ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री काजल की शादी परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव रेहदरा किला निवासी कपिल पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे कपिल उनके घर आया और तीन वर्षीय बेटे लड्डू को अपने साथ ले गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि कपिल ने अपने बेटे को जहर दे दिया है। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को जहर देने के बाद आरोपी पिता कपिल ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गयी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के बाद तालाब बन जाता है ड्रमंडगंज बाजार:मिर्जापुर में जलभराव से आवागमन और कारोबार प्रभावित, जलनिकासी की मांग
    Next Article
    लखनऊ के पर्यटकों ने नैनीताल में गाड़ियों को मारी टक्कर:नशे में धुत 5 युवकों ने होमस्टे संचालक को पीटा; पुलिस पहुंची तो दौड़ाई स्कॉर्पियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment