Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी

    3 minutes from now

    1

    0

    दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान है।मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और गहरे दबाव में बदल गया। विभाग ने बताया कि यह रविवार सुबह 5:30 बजे एक निश्चित स्थान पर केंद्रित था। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और और अधिक शक्तिशाली होने की आशंका है।विभाग ने बताया कि इसके 16 नवंबर को दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान तथा 17 नवंबर को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के उत्तरी जिलों के अलावा सोमवार से राज्य के पश्चिमी घाट और दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम और कन्याकुमारी सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala High Court का निर्देश, Sabarimala मार्ग पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को मिले भोजन
    Next Article
    Delhi में जहरीली हुई हवा, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment