Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर के कपाट रात 1 बजे खुले:महाशिवरात्रि पर भव्य श्रृंगार के बाद, बंगाल के फूलों से सजा दरबार

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जनपद मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी। मंदिर के कपाट रात करीब एक बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर को विशेष रूप से बंगाल से मंगाए गए फूलों से सजाया गया था। देर रात तक मंदिर परिसर में भजन गायन का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। भीड़ में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मंदिर की भव्यता को अपने कैमरों में कैद करते दिखे। रात 12 बजे बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके बाद रात एक बजे कपाट खोले गए। देखें, 5 तस्वीरें… रविवार शाम 4 बजे बाबा बालेश्वरनाथ अपनी पालकी पर सवार होकर शहर का भ्रमण करेंगे, जिसके तहत भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कथक कलाकार ममता टंडन भी अपनी टीम के साथ वाराणसी से आकर कथक नृत्य सहित अन्य कलाओं का प्रदर्शन करेंगी। रात 9 बजे भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बरमेश्वर गिरी ने शिव भक्तों से अपील की है कि मंदिर परिसर में दीपक और अगरबत्ती जलाना सख्त मना है। उन्होंने भक्तों से जल, फूल और बेलपत्र से जलाभिषेक कर दर्शन करने और फिर मंदिर से बाहर निकलने का आग्रह किया, ताकि अन्य भक्त भी आसानी से दर्शन कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बूढ़ेनाथ मंदिर में मेंहदी रस्म संपन्न:आज निकलेगी भव्य पालकी यात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
    Next Article
    आजमगढ़ में महाशिवरात्रि पर 300 मंदिरों में श्रद्धालु करेंगे पूजा:100 से अधिक स्थानों पर लगेगा मेला, भीड़ को देखते हुए रुट डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment