Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:सुबह 3 बजे कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर 3 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। सुबह तक मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं बची थी। श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर बाबा का पूजन किया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र 'ॐ नमः शिवाय' के जाप से गूंज उठा। जगह-जगह भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए थे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। मंदिर के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। पूरे धाम परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल भी तैनात था। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा और सीओ आशुतोष मिश्रा ने स्वयं धाम परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम प्रभारी राजेश शुक्ला भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। खुफिया एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया था। सई नदी के स्नान घाट पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। लालगंज-सांगीपुर हाईवे पर डभियार और देउम के पास बैरियर लगाकर भारी वाहनों को धाम क्षेत्र में प्रवेश से रोका गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से धाम परिसर में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं। विद्युत विभाग ने निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम तैनात की थी। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बाबा घुइसरनाथ धाम पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा रहा, जहां आस्था और व्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर मुख्य सचिव ने मोबाइल नशे पर जताई चिंता:शाहजहांपुर में बोले- बच्चे बर्बाद हो रहे, विकसित भारत के लिए ईमानदारी जरूरी
    Next Article
    हरदोई में डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या:मरने से पहले बताए हमलावरों के नाम, 5 दिन से जता रहा था हमले की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment