Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या:मरने से पहले बताए हमलावरों के नाम, 5 दिन से जता रहा था हमले की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के मुड़रामऊ गांव में शनिवार सुबह मथुरा में तैनात उपायुक्त उद्योग (DC) रावेंद्र कुमार के छोटे भाई विजय प्रताप (35) की हत्या कर दी गई। उन्हें अपने घर के आंगन में लहूलुहान अवस्था में पाया गया था। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके पेट पर वार किया था, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गई थीं। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के तार 2013 से चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़े हैं। विजय के नाम आवंटित गैस एजेंसी को गांव के महावीर की शिकायत पर निरस्त कर दिया गया था, जिसे बाद में महावीर ने ले लिया। इसके बाद विजय के पिता दयाराम ने कोर्ट के माध्यम से महावीर की एजेंसी निरस्त कराई। इसी दुश्मनी के चलते जून 2023 में दयाराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की घटना को उसी विवाद की अगली कड़ी माना जा रहा है। घटना के बाद विजय के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें तड़पते हुए विजय ने गांव के इंद्रपाल, महावीर और समरपाल पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "अभी मैं जिंदा हूँ, मुझे न उठाओ, मेरे भाई को आ जाने दो।" पुलिस ने विजय की मां गोमती की तहरीर पर महावीर और समरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विजय पिछले पांच दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहे थे और अपनी हत्या की आशंका जता रहे थे। शुक्रवार आधी रात और शनिवार तड़के वह शराब के नशे में गांव के आशीष वाजपेयी और सुशील के घर में भी घुस गए थे, जिसकी शिकायत यूपी 112 पर दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लेड और आरीनुमा हथियार बरामद हुआ है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस पुरानी रंजिश और विजय की हालिया मानसिक स्थिति, दोनों पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब:सुबह 3 बजे कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    Next Article
    अमेरिका और नामीबिया की टक्कर:नीदरलैंड को 93 रन से हराने के बाद USA के हौसले बुलंद; सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment