Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा राघव दास पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली:रासेयो शिविरार्थियों ने लोगों को एसआईआर के लिए प्रेरित किया

    20 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करना था। रैली चयनित साहू टोला और मेहड़ा पुरवा मोहल्ले में निकाली गई। स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं हाथों में मतदान संबंधी स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लिए हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। “युवा हो तुम देश की शान—उठो जागो करो मतदान” तथा “अपनी ताकत को पहचान—आओ चलो करें मतदान” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इन नारों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। शिविरार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और मतदान के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति नागरिक का कर्तव्य भी है। स्वयंसेवकों ने लोगों को आगामी चुनाव में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. भावना सिन्हा सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान का पहला जुमा, मस्जिदों में नमाजियों की भीड़:फर्रुखाबाद में सुरक्षा चाक चौबंद, पुलिस-प्रशासन रहा तैनात
    Next Article
    सेना ने 6 महीने बाद लौटाया राम मंदिर का मॉडल:नगर निगम के कबाड़ खाने में पहुंचा, 3 साल बाद भी मेयर और नगरायुक्त नहीं लगवा पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment