Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान का पहला जुमा, मस्जिदों में नमाजियों की भीड़:फर्रुखाबाद में सुरक्षा चाक चौबंद, पुलिस-प्रशासन रहा तैनात

    22 hours ago

    1

    0

    रमजान के पहले जुमे पर फर्रुखाबाद जिले की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। रमजान के चलते बाजारों में भी चहल-पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा, जिससे बाजारों में रौनक बनी रही। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने शहर की जामा मस्जिद का दौरा किया। मस्जिद के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी, मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई अमित गुप्ता, एसआई इमरान फरीद, एसआई पंकज कुमार, एसआई नितिन कुमार, एसआई लक्ष्मण सिंह और एसआई अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था और पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया था। रमजान का पहला शुक्रवार होने के कारण बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखी गई। शहर की जामा मस्जिद, रानी साहिबा की मस्जिद, मस्जिद जान अली, शीश महल मस्जिद, बारह खां मस्जिद, बदा खां मस्जिद और मनिहारी वाली मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली, रकाबगंज तिराहा मस्जिद जान अली में सैय्यद हारून अली और सैंथली सुनहरी मस्जिद में इमाम मोहम्मद अब्बास ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ RTO में आज से दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू:छूट पर एकमुश्त टैक्स जमा का दावा, लोग बोले- कोई राहत नहीं मिली
    Next Article
    बाबा राघव दास पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली:रासेयो शिविरार्थियों ने लोगों को एसआईआर के लिए प्रेरित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment