Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा रामदेव बोले- कथाकार देवी-देवताओं की तुलना न करें:सबमें अभेद दृष्टि रखें; सनातन का अपमान करने पर कानून का डंडा चलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा के जयप्रभा ग्राम में चल रही श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से जानकीनगर पोखरा स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज ने माता-पिता के साथ उनका स्वागत किया। परिजनों से मुलाकात के बाद बाबा रामदेव महंत आलोक दास के साथ शाम करीब 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे शाम 5 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने मंच से योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने धर्म, सनातन परंपरा और कथाकारों की भूमिका पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ कथाकार देवी-देवताओं की आपस में तुलना करते हैं, जबकि सनातन परंपरा में सभी अवतारी सत्ताओं के प्रति अभेद दृष्टि रखी जाती है। मिथ्या आरोप लगाने वालों पर कानून कार्रवाई की बात कही बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग शास्त्रों के प्रक्षिप्त अंशों का सहारा लेकर देवी-देवताओं और अवतारी सत्ताओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कोई उन्हें दुराचारी या व्यभिचारी बताता है तो कोई मांसाहारी कहता है। सनातन पर इस तरह के मिथ्या आरोप लगाने वालों पर कानून का डंडा भी चलेगा और सनातन का भी डंडा चलेगा। सनातन का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। किसी को इसे नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। देश को स्वस्थ, समृद्ध और संस्कारवान बनाने पर जोर उन्होंने कहा कि देश का नागरिक स्वस्थ, समृद्ध, संस्कारवान और चरित्रवान बने, यही असली मुद्दा है। सभी के चरित्र और आचरण ऊंचे होने चाहिए। हर व्यक्ति में रामत्व, कृष्णत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा होनी चाहिए। जब देश का नागरिक महान होगा, तभी राष्ट्र महान बनेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी भी अच्छी होगी और समृद्धि आएगी। राम जैसा चरित्र और समाज में समरसता हो बाबा रामदेव ने कहा कि सभी का चरित्र भगवान राम जैसा होना चाहिए। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई 'सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥ दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज काहुहि नहि ब्यापा॥' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज में जातीय उन्माद और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होना चाहिए। शैव, शाक्त और वैष्णव सभी समान हैं। स्त्री-पुरुष और ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य के बीच भी भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी को एकजुट होकर भारत को शक्तिशाली बनाना चाहिए। समाज में समरसता कायम रहनी चाहिए। कृष्ण मंदिर के नए नारे पर बोले- जल्दी हो जाएगा भाजपा की ओर से कृष्ण मंदिर को लेकर दिए गए नए नारे पर बाबा रामदेव ने कहा, “तो ठीक है, जल्दी हो जाएगा। अच्छी बात है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार काउंसिल चुनावः प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा निर्वाचित:तीसरे नंबर पर बनाई जगह, ढोल-नगाड़ों के साथ वकीलों ने निकाला विजय जुलूस
    Next Article
    प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:युवाओं से मतदाता बनने और परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment