Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा:विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा

    1 hour ago

    2

    0

    हमीरपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मनोज कुमार साहू को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार खारवार की अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। पांच-छह महीने तक किया यौन शोषण सरकारी वकील रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि बिंवार थाने में 30 जून 2019 को मनोज कुमार साहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वह बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामौतार साहू है। यह केस संख्या 127/2019 था। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता की मां की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। मनोज का उनके घर आना-जाना था। आरोप था कि उसने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर करीब पांच-छह महीने तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थी। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान पेश किए। बचाव पक्ष ने आरोपी की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कम सजा देने की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर विशेष वाद संख्या 107/2019 में मनोज कुमार साहू को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया और 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भगवान कृष्ण ने धीरेंद्र शास्त्री को पीटा:झांकी में गर्दन पकड़कर मुक्का मारते दिखाया, लोग बोले- माफ नहीं करेंगे
    Next Article
    कुंडा में रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम:बोले- अखिलेश कब से भविष्यवक्ता हो गए हैं, पहले चुनाव में अपनी साइकिल बचानी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment