Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पद्मजा वेणुगोपाल ने BJP छोड़ी, Kerala Congress में वापसी पर बंटी राय

    4 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उनका स्वागत किया। हालांकि, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ने के बाद उसके खिलाफ पद्मजा की टिप्पणियों का हवाला देते हुए उनकी वापसी का विरोध किया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भाजपा से उनके इस्तीफे और कांग्रेस में वापसी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, मैं कांग्रेस में उनका स्वागत करता हूं।भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद्मजा ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को जल्दबाजी में की गई गलती बताया। वह सात मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।इस्तीफे की घोषणा के बाद संवाददाताओं से पहली बार विस्तार से बातचीत करते हुए पद्मजा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें एहसास हो गया था कि पार्टी की विचारधारा पूरी तरह से उनके विचारों से मेल नहीं खाती। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा या उसके नेताओं से कोई शिकायत नहीं है। पार्टी के नेताओं ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया था।उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसकी एक प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी भेजी है। उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया। कांग्रेस में वापसी के बारे में पूछे जाने पर पद्मजा ने कहा कि उन्होंने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और फिलहाल केवल भाजपा से इस्तीफा दिया है।उन्होंने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि उनका फैसला केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की सरकार बनने की संभावना से प्रभावित है। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जिंटो जॉन सहित कुछ नेताओं ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पद्मजा की संभावित वापसी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन लोगों के लिए जगह नहीं है, जो इसे छोड़कर भाजपा में चले जाएं और बाद में वापस आने की कोशिश करें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए पद्मजा को कई पद और अवसर मिले थे, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस और उसके नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने पिछले कई वर्षों में कांग्रेस के संघर्षों में पद्मजा के योगदान पर भी सवाल उठाए। जॉन ने कहा, कांग्रेस उन लोगों के लिए आखिरी ठिकाना नहीं है, जो पार्टी छोड़कर संघ परिवार के खेमे में चले जाते हैं और फिर वापस लौट आते हैं।उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आम कार्यकर्ताओं को पहुंची ठेस को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। इस मामले पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के त्रिशूर से सांसद सुरेश गोपी ने कहा कि पद्मजा का इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने पद्मजा के भाजपा में शामिल होने का विरोध किया था और न ही उन्हें उनके पार्टी छोड़ने के फैसले का विरोध करने का कोई अधिकार है।उन्होंने कहा, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। राज्य की राजनीति देखने वाले प्रदेश के नेताओं को इस मामले से उचित तरीके से निपटना चाहिए। मेरा मानना है कि वे ऐसा कर रहे हैं।पद्मजा के भाई और देवस्वओम मंत्री के. मुरलीधरन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह उनका निजी फैसला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की गोद में मालती ने किया गायत्री मंत्र का जाप, अमेरिकी पति संग मिलकर प्रियंका चोपड़ा दे रहीं भारतीय संस्कार, तोतली आवाज पर फिदा फैंस
    Next Article
    Lajpat Nagar की इमारत के बेसमेंट में वेल्डिंग के दौरान आग से युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment