Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा रामदेव बोले- थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति:मेरठ में कहा- राष्ट्र माता ही नहीं, युगों-युगों से विश्व माता, मोनालिसा की शादी पर दिया जवाब

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में चल रहे चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और योग गुरु बाबा रामदेव शामिल हुए। यह महोत्सव साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा- राष्ट्र माता ही नहीं, युगों-युगों से गौ माता विश्व माता है। इस समय हम 21वीं सदी में हैं। इजरायल, ईरान और इराक के बीच जिस तरह से एक दूसरे के ऊपर बमबारी कर रहे हैं, निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं, जैसे एक तरह से थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति बन गई है। इसका योग ही समाधान है। मोनालिसा के सवाल पर बाबा रामदेव ने भी जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि सनातन संस्कृति ने ही 'वसुधैव कुटुंबकम्' का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस योग को दुनिया भूल चुकी थी, उसे भारत वापस लेकर आया है। अब पढ़िए बाबा रामदेव की बड़ी बातें.… मोनालिसा के सवाल पर बाबा रामदेव ने दिया जवाब मोनालिसा के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा- हम तो बाबा जी आदमी हैं, कोई ब्याह करे, कोई छोड़े हमको क्या लेना है। खाड़ी देशों के हालात को लेकर बाबा रामदेव ने कहा- इजरायल, ईरान और इराक के बीच जिस तरह से एक दूसरे के ऊपर बमबारी कर रहे हैं, निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं, जैसे एक तरह से थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति बन गई है। गैस, पैट्रोल आदि को लेकर पैनिक बन गया है। खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ लोग फंसे हैं, जो वहां कार्य करते हैं। ये सभी के लिए चिन्ता का विषय है, इसके लिए समाधान निकालना चाहिए। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं होता। युद्ध किसी भी समस्या समाधान नहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा- युद्ध किसी भी समस्या समाधान नहीं है, खाड़ी देशों में जो हालात बने हुए हैं ये बेहद ही चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि मेरठ में सुधांशु महाराज इन दिनों आए हुए हैं, ऐसे में हमारी जो सनातन गुरु शिष्य परम्परा से जो हमारी शिक्षा व्यवस्था और चिकित्सा व्यवस्था चल रही है, उसको कैसे आगे बढ़ाया जाए? और यह जो शिक्षा की गुलामी, चिकित्सा की गुलामी और सांस्कृतिक गुलामी से देश को मुक्ति मिले इसके लिए एक बड़े अभियान में पतंजलि योग पीठ और विश्व जागृति मिशन साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। गाय सिर्फ राष्ट्र माता नहीं है, पूरे विश्व की माता योग से संवाद से आपस में एक दूसरे के साथ एक दूसरे की स्वायत्तता, स्वाधीनता और स्वतंत्रता का ख्याल रखते हुए देश आगे बढ़े, इस समय हम 21वीं सदी में हैं। ऐसे में इस तरह से खून खराबा और लोगों की हत्याएं यह घोर अपराध है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि गाय सिर्फ राष्ट्र माता नहीं है, पूरे विश्व की माता है और गौ आधारित हमारी कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था थी, धर्म और जीवनी व्यवस्था थी. ऐसे में सभी साधु-संत और सरकारों सभी को सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। हर व्यक्ति गाय की सेवा में कैसे योगदान दें बाबा रामदेव ने कहा- वह समझते हैं कि गाय की उपयोगिता को लेकर देश भर में एक व्यापक स्तर पर जनआंदोलन चले कि गाय की उपयोगिता कैसे बढ़ाएं। हर व्यक्ति गाय की सेवा में कैसे योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम स्वयं भी एक लाख गायों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में अभी चिन्ता का विषय है। उन्हें लगता है कि गांवों में अभी वैकल्पिक व्यवस्था पूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि देश अभी संभल जाएगा और युद्ध भी जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    SI परीक्षा में पूछा-अवसरवादी कौन...ऑप्शन...पंडित:लखनऊ में 54 सेंटर पर दरोगा भर्ती परीक्षा; पेपर वायरल, बोर्ड बोला- फेक है
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सिलेंडर के लिए बुजुर्ग रोए, ओवैसी बोले- DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, गर्लफ्रेंड की हत्या कर न्यूड बॉडी फेंकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment