Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सिलेंडर के लिए बुजुर्ग रोए, ओवैसी बोले- DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, गर्लफ्रेंड की हत्या कर न्यूड बॉडी फेंकी

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में लगातार पांच दिनों से रसोई गैस की संकट से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर संभल DM राजेंद्र पैंसिया-SP केके बिश्नोई को हाईकोर्ट की फटकार को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए; काशी में अन्नपूर्णा रसोई बंद यूपी में सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कानपुर में सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए। बोले- दिल का मरीज हूं, 3 दिन से चक्कर काट रहा। लड़की को महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मारा। काशी में अन्नपूर्णा रसोई बंद हुई। सिद्धार्थनगर में रातभर लाइन लगी। आप ने प्रदर्शन किया। सांसद संजय सिंह ने नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का नाटक करके मोदी पर तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें 2- हाईकोर्ट ने संभल DM-SP को फटकारा, कहा- कानून नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर संभल DM राजेंद्र पैंसिया और SP केके बिश्नोई को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- प्रशासन मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकता। डीएम और एसपी का काम हर हाल में कानून-व्यवस्था संभालना है। अगर नहीं कर पा रहे तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, या फिर ट्रांसफर करवा लेना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 3- क्रिकेटर कुलदीप की बारात विंटेज कार में निकलेगी, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे कुलदीप यादव आज बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। मसूरी के ITC सेवॉय होटल में तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। मंडप को कोलकाता से मंगाए स्पेशल फूलों से सजाया गया है। दूल्हा कुलदीप स्पेशल विंटेज कार में बैठकर बारात निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंच चुके हैं। सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सांसद प्रिया सरोज आदि पहले से पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- वाराणसी रोबोट ने किया डांस, 'सुल्तान' ने लगाई दौड़- आतंकियों को खोजने में है माहिर वाराणसी के IIT-BHU में चल रहे टेक्नेक्स में रोबोट ने करतब दिखाए। चीन के ‘यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट' ने स्टेज पर डांस किया। वहीं आर्मी के 'सुल्तान' रोबोट ने दौड़ लगाई। जवानों ने माइक्रो डोन दिखाया। कीमत 1.5 करोड़ बताई तो लोग हैरान रह गए। यह ड्रोन हथेली से भी छोटा है। वजन केवल 33 ग्राम है। इससे आतंकियों को छिपे ठिकानों में ढूंढना आसान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें 5- ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, अफसर ने कहा था- यहां छाती न पीटें संभल में CO कुलदीप कुमार के 'ईरान चले जाओ' वाले बयान पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। असमोली में पीस कमेटी की मीटिंग में सीओ ने शांति भंग न करने की चेतावनी देते हुए कहा था- जिन्हें खुजली हो रही, वह ईरान चले जाएं, यहां छाती न पीटें। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- पुलिस बोर्ड बोला-दरोगा भर्ती का वायरल पेपर फर्जी, FIR करेंगे; आगरा से आरोपी अरेस्ट यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। आगरा में STF ने एक युवक को अरेस्ट किया है। वह फर्जी पेपर एडिट कर असली बताकर वसूली करता था। सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को भर्ती बोर्ड ने फर्जी करार दिया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले 3 लेयर में चेकिंग की गई। पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए गए। अंबेडकरनगर में 2 की मौत हुई, एक का पेपर था। पूरी खबर पढ़ें 7- अलीगढ़ में शादी से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या की, बॉडी न्यूड करके फेंकी अलीगढ़ में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। मरने से पहले भाई को फोन कर कहा- उसने लड़की की हत्या कर दी है और अब खुद मरने जा रहा। इसके बाद एक वीडियो बनाया। बोला- “दी एंड”। फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवती की लाश न्यूड अवस्था में मिली। बताया जा रहा कि युवती ने शादी से इनकार किया था। पूरी खबर पढ़ें 8- राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस कांशीराम को भारत रत्न कैसे देगी? राहुल गांधी पर मायावती भड़क गई हैं। कहा- जिसका विरोध करने के लिए बसपा बनी, अब वही कांग्रेस कांशीराम को भारत रत्न कैसे देगी? दरअससल, कांग्रेस ने लखनऊ में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया। तय हुआ है कि राहुल गांधी के माध्यम से संसद में यह मांग उठाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 9- BHU की महिला डॉक्टर ने 100 इंसुलिन इंजेक्शन लगाए, ICU में भर्ती वाराणसी में BHU की जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने खुद को 100 से अधिक इंसुलिन के इंजेक्शन लगाए। शुक्रवार रात लेड़ी डॉक्टर की दोस्त ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह डॉक्टर के कमरे पर पहुंची। पुलिस को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। बेसुध हालत में पड़ी डॉक्टर को सब ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें 10- बहराइच में महिला को पुलिस ने लात-घूसों से पीटा; प्रदर्शन कर रही थी बहराइच में ट्रांसफॉर्मर की लाइन ठीक करने गए एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद घरवाले शुक्रवार को डीएम आवास पहुंच प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। मृतक की बहन को लात-घूसों से पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को लात-घूसे मारते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा में मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर बडे़ भाई की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला आगरा में मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद वह भागने लगा तो मां ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर गली के लोगों ने पीछाकर आरोपी को पकड़ लिया। मां ने कहा- वह बड़े बेटे की शादी के लिए लड़की देख रही थी, उससे पहले ही उसे मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 12- देवरिया में 15 लाख ठगने पर कांस्टेबल व स्टेनोग्राफर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पैसे लिए देवरिया में पुलिस ने एसपी ऑफिस में तैनात स्टेनोग्राफर और कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिटायर्ड फौजी को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए थे। रुपए वापस मांगने पर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया। जांच के बाद दोनों पुलिसवालों को आवास से अरेस्ट किया। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में SHO ने युवती से कहा- तू हमें सिखाएगी, मारकर नाक फोड़ देंगे प्रयागराज में 19 साल की लड़की ने थाने के SHO पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उसने कहा- अवैध कब्जे की फरियाद लेकर गई थी। थाने में एसएचओ ने गाली देते हुए कहा कि तू हमें सिखाएगी। मारकर तेरी नाक फोड़ देंगे। युवती ने पूरी घटना का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया है। जिसमें एसएचओ गाली-गलौज कर रहे हैं। एसएचओ ने कहा कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- भगवा पहने इंजीनियर की झाडू-लात-घूसों से पिटाई, पत्नी बोली- दूसरी शादी की मथुरा में भगवा वेशधारी इंजीनियर पति को पत्नी ने सड़क पर गिराकर पीटा। पति कार से जा रहा था। पत्नी ने पहले ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा, फिर पति को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद बाल पकड़कर पीटने लगी। इंजीनियर की झाड़ू और लात-घूसे की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने चुपके से हैदराबाद में दूसरी शादी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- योगी का राजस्थान दौरा 15 मार्च को सीएम योगी राजस्थान में जालोर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहां योगी, सिरे मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम व धर्म सभा में भाग लेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा रामदेव बोले- थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति:मेरठ में कहा- राष्ट्र माता ही नहीं, युगों-युगों से विश्व माता, मोनालिसा की शादी पर दिया जवाब
    Next Article
    झांसी में ट्रेन से कटकर आढ़ती के मुनीम की मौत:घर से ड्यूटी के लिए निकला, मगर 2 घंटे में ही लौटा, पटरी किनारे कपड़े मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment