Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहब की जयंती पर सियासी तैयारी:जानकार बोले- सपा के पीडीए के बाद अब 2027 चुनाव से पहले BJP की PD साधने की कोशिश

    3 hours ago

    1

    0

    14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने को लेकर सियासी दल तैयारी में जुटे हैं। पार्टी के आला कमान के निर्देश और ऐलान पर जयंती के दिन विभिन्न कार्यक्रमों को भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोट बैंक को साधने के लिए नेता बाबा साहब की जयंती से पहले बयान भी सामने आ रहे हैं। कानपुर में भी वोट बैंक साधने के लिए बीजेपी, सपा और कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारी में लगी हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा PDA, तो अब बीजेपी PD साधने में जुट गई है। 13 अप्रैल शाम से 17 अप्रैल तक बीजेपी होंगे बाबा साहब से जुडे कार्यक्रम कानपुर की बात की जाए तो बीजेपी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान और पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन करने की तैयारी की है। इसके साथ ही 14 अप्रैल को कार्यालयों में विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके बाद 15, 16 और 17 अप्रैल को हर विधानसभा के अंतर्गत कार्यकर्ता जाकर संगोष्ठी करेंगे और सभा का आयोजन करेंगे। इससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ऐलान किया था कि प्रदेश में बाबा साहब की हर प्रतिमा पर छत्र लगाने का कार्य किया जाएगा। गांव-गांव से लेकर हर सेक्टर में जयंती मनाने के निर्देश दिए गए सपा ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारी कर रही है, जिसमें हर विधानसभा से लेकर हर सेक्टर में जयंती के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर कार्यालय में बैठक कर बाबा साहब की जयंती पर हर गांव, विधानसभा में कार्यक्रम किए जाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले ही अखिलेश यादव ने 3 अप्रैल को कहा था कि बाबा साहब की जयंती हर गांव, हर सेक्टर में सपा के लोग मनाएंगे। सर्वधर्म सर्वसमाज के क्षेत्रों में संगोष्ठी और कार्यक्रम होंगे कानपुर कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने एक बैठक कर 14 अप्रैल को सर्वधर्म, सर्वसमाज के साथ मनाने की योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि शहर की राजापुरवा बस्ती में शाम 4 बजे भव्य रूप से मनाया जाएगा। अंबेडकर जी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यालय में भी बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन के लिए लगातार की बैठक बसपा के कानपुर प्रभारी कुलदीप और नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार ने नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में लगातार बैठक कर लखनऊ में 14 अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में वाहनों से उपस्थिति दर्ज कराकर बहन मायावती की ताकत का प्रदर्शन दिखाने का आह्वान किया है। सपा के पीडीए के बाद अब बीजेपी की पीडी साधने की कोशिश वरिष्ठ राजनैतिक पत्रकार और जानकार शैलेश अवस्थी ने बताया कि सपा लगातार PDA का नारा लेकर चल रही है। लोकसभा चुनाव में उसका फायदा भी सपा को मिला। इसलिए बीजेपी अब फोकस कर रही है PD की तरफ, यानी पिछड़ा और दलित वोट बैंक साधने में लग गई है। बीते दिनों बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छत्र लगवाए जाने की बात भी सामने आई है। आप देखिए कि 2007 में BSP को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद उनका दलित वोट बैंक छिटक गया। वह छिटक कर बीजेपी और सपा के पास चला गया था। यूपी में दलित वोट बैंक बड़ा वोट बैंक है। इसलिए 2027 से पहले बीजेपी, सपा और कांग्रेस ताकत के साथ दलित वोट बैंक को अपनी तरफ करने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में अब यूपी सरकार आयोगों का गठन करेगी, जिसमें भी PD की झलक दिखाई देने की उम्मीद है। बसपा को लगता है कि दलित वोट उनका है। इसलिए ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ करने की कोशिश में मायावती हैं। लेकिन दूसरी तरफ सपा और बीजेपी इस बार बाबा साहब की जयंती इस तरह से बड़े पैमाने पर मना रही हैं, जिससे वे दलित वोट बैंक को अपनी तरफ कर सकें। कांग्रेस के राहुल गांधी जब संविधान की कॉपी हाथ में लेकर रैलियों में पहुंचे, तो इससे आप देखिए कि बीजेपी के पास से दलित वोट बैंक कुछ छिटका था, जिसका असर लोकसभा चुनाव के समय यूपी में दिखा। बीजेपी की पूरी तैयारी है कि किस तरह से PD वोट बैंक को अपनी तरफ करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम:देवरिया के दीनानाथ पाण्डेय महिला पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन
    Next Article
    राज्य कर्मचारी परिषद ने जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग:अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तैनाती स्थल पर कार्य देने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment