Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहब की प्रतिमा के सामने शराब ठेके का विरोध:अलीगढ़ के बन्नादेवी के कोठी लंकराम में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बसपा नेता भी पहुंचे

    6 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही थाना बन्नादेवी क्षेत्र के कोठी लंकराम मोहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां डॉ. आंबेडकर पार्क के ठीक सामने शराब का नया ठेका खोले जाने पर स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्क के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी और हंगामा किया। ​धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का हवाला ​मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि प्रशासन नेसराय रहमान की पट्टी पर जिस जगह ठेके को अनुमति दी है, वह ठीक बाबा साहब की प्रतिमा के सामने है। महिलाओं का कहना है कि बस्ती के बीच और महापुरुष की प्रतिमा के पास ठेका खुलने से न केवल माहौल खराब होगा, बल्कि यह उनकी भावनाओं का अपमान भी है। ​बसपा नेताओं और पुलिस ने संभाला मोर्चा ​हंगामे की सूचना मिलते ही बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर अर्जुन स्वामी, डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की अध्यक्ष मंजू भूषण और बसपा नेता मूलचंद गौतम मौके पर पहुंच गए। स्थिति को बिगड़ता देख इलाका पुलिस भी तैनात कर दी गई। ‘​प्रतिमा के सामने शराब ठेका बर्दाश्त नहीं’ बसपा नेता अर्जुन स्वामी ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा दलित बस्तियों में शराब का विरोध किया था। उनकी प्रतिमा के सामने ठेका खोलना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में लोगों को समझाया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन पुलिस और नेताओं के समझाने पर महिलाएं शांत हो गईं। बाद में निर्णय हुआ कि इस मामले को उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा। शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बसपा नेताओं के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका यहां से नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ का गोमती बैराज होगा हाईटेक:कंट्रोल रूम से खुलेंगे बंधे के गेट, 2 गेट बदले; 4 फाटक का काम मई से
    Next Article
    मर्सिडीज डील, शेयर ट्रेडिंग और 6 मोबाइल:एक्सिस बैंक मैनेजर सुसाइड केस में नया मोड़; 3 दिन बाद दोस्त की पत्नी सहित 5 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment