Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बाबा साहब का पुतला जलाने वाले दीये जला रहे':लखनऊ में सपा का 'बाबा साहब हैं तो हम हैं' कार्यक्रम, होर्डिंग फाड़ने पर जताई नाराजगी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी ने 'बाबा साहब हैं तो हम हैं' नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में सपा के लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से संविधान को बचाने और बाबा साहब के संदेश को घर-घर तक पहुंचने पर चर्चा हुई। होर्डिंग फाड़ने पर जताई नाराजगी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि1090 चौराहा के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से संबंधित होर्डिंग लगाए गए थे। उन्हें फाड़ दिय गया है। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की होर्डिंग को फाड़ने और काटने वाले बीमार मानसिकता के लोग हैं। इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। बाबा साहब की विचारधारा बहुत मजबूत है। पोस्टर को फाड़ने वाले कभी भी उनके विचारों को नहीं फाड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग संविधान के नहीं मानते और कहीं ना कहीं इसमें भाजपा के लोग शामिल होंगे, क्योंकि वही संविधान और बाबा साहब के विरूद्ध हैं। पूरे देश में मना रहे हैं जयंती फखरुल हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग आज पूरे देश और प्रदेश में बाबा साहेब की जयंती को धूमधाम से मना रहे हैं। मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी लगातार बाबा साहब के ऊपर संविधान पर और आरक्षण पर हमला कर रही है। हम लोग सबको यह बताना चाहते हैं कि बाबा साहब हैं तो हम हैं। आज भाजपा से सबको खतरा है। यह ऐसी पार्टी है जो देश के सबसे बड़ी अदालत उनके फैसलों को भी नहीं मानती है। फर्जी दिखावा कर रही है भाजपा चांद ने कहा कि 12 दिसंबर 1949 को बाबा साहब का पुतला फूंका गया था। आज जो भाजपा है ये उस समय संघ हुआ करती थी। उन्हीं लोगों ने यह काम किया था। जब बाबा साहब जीवित थे तो जनसंघ ने पुतला जलाने का काम किया था। अब भाजपा दीये जलाकर फर्जी दिखावा कर रही है। भाजपा के लोग बाबा साहब को और उनके दिए हुए संविधान को नहीं मानते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने जबड़े में जकड़ा:बाराबंकी में चेहरे पर लगे 40 टांके, घर के बाहर खेलते समय किया हमला
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:जालौन में हजारों शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment