Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा विश्वनाथ का विशेष जलधरी से जलाभिषेक, VIDEO:गर्मी में मिलेगी शीतलता, 300 सालों से चली आ रही परम्परा

    3 hours ago

    2

    0

    देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। इस बीच धर्म नगरी काशी में भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम की एक तस्वीर सामने आई है। दरअसल सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस साल भी काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा पर जलधारी (फव्वारा) के जरिए गंगा जल से अटूट जलाभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के अर्चक श्रीकांत ने बताया, कि अक्षय तृतीया से ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव और भी तीखा हो जाता है। जिसको देखते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलधारी लगाई जाती है। इस जलधारी के जरिए गंगा जल से अटूट जल की धारा से बाबा का अभिषेक होता है। परंपरानुसार मध्यान भोग आरती के बाद से पूरे दोपहर भर इस जलधारी से बाबा का अभिषेक किया जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया से इसकी शुरुआत होती है और सावन पूर्णिमा तक यह जलधारी लगाई जाती है। मंदिर के अर्चको के अनुसार यह परंपरा सदियों पुरानी है। जब से मंदिर का निर्माण हुआ है तब से हर साल बाबा पर जलधारी लगाई जाती है। माना जा रहा है करीब 300 सालों से यह परंपरा चली आ रही है। अर्चक श्रीकांत ने बताया- वैसे तो बाबा विश्वनाथ कैलाश पति हैं, उन पर किसी भी मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन काशी में भक्त अपने भावना से अलग- अलग मौसम के हिसाब से उनके लिए अलग- अलग इंतजाम करते हैं, जो भक्त भगवान के बीच अटूट प्रेम को भी दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो की मौत:बिजनौर के धामपुर में हुआ हादसा, जरूरी काम से जा रहे थे
    Next Article
    हरदोई में मांगलिक आयोजनों के लिए दो कमर्शियल सिलिंडर अनिवार्य:4,800 रुपए जमानत, रेट अलग; 300 परिवारों को सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment