Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:स्कूल जाते समय हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा मंगलवार सुबह अपने स्कूल जा रही थी। आरोप है कि मोहम्मद आदिल नामक युवक पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार को स्कूल जाते समय आरोपी ने फिर से उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए एक राहगीर के फोन से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आरोपी मोहम्मद आदिल को घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी की पिटाई भी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रही है। सुनगढ़ी थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया, "मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 11 वर्षीय बच्ची को मिला पक्का घर:DM की पहल पर आवास योजना स्वीकृत, पहली किस्त जारी
    Next Article
    शासन के आदेश पर बांदा में स्मार्ट मीटर पर रोक:विद्युत विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की, उपभोक्ताओं को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment