Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 11 वर्षीय बच्ची को मिला पक्का घर:DM की पहल पर आवास योजना स्वीकृत, पहली किस्त जारी

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई जिले में प्रशासन की संवेदनशीलता का एक उदाहरण सामने आया है। यहां 11 वर्षीय एक बच्ची की अपील पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल और अधिकारियों की तत्परता से गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के हरियावा ब्लॉक स्थित ग्राम बरम्हौला निवासी वेद प्रकाश 'बेदू' शर्मा के परिवार को यह लाभ मिला। योजना की पहली किस्त खाते में पहुंचने के बाद मंगलवार से मकान निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। यह मामला पिछली सर्दियों का है, जब कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। 11 वर्षीय लक्ष्मी ने अपने जर्जर कच्चे मकान की हालत देखकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी। उसने कहा था, "डीएम अंकल, बहुत ठंड लगती है, हमें एक कॉलोनी दिला दीजिए।" लक्ष्मी की इस अपील पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जांच कर पात्रता के आधार पर आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए। लक्ष्मी का परिवार लंबे समय से एक जर्जर कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश में छत टपकती थी और ठंड में उन्हें रातें ठिठुरते हुए बितानी पड़ती थीं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पक्का मकान बनवाने में असमर्थ था। अब जब पहली किस्त खाते में पहुंच गई है और निर्माण कार्य शुरू हो गया है, तो परिवार में खुशी का माहौल है। नींव की खुदाई शुरू होते ही लक्ष्मी ने भावुक होकर कहा, “डीएम अंकल, मैंने ठंड में कॉलोनी मांगी थी, आपने मेरी बात सुन ली। अब हमें ठंड और बारिश से डर नहीं नहीं लगेगा। हम भी पक्के घर में रहेंगे।” इस मानवीय पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की संवेदनशीलता से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच सकता है। परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 27 साल की महिला की मौत:ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, 8 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    पीलीभीत में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:स्कूल जाते समय हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment