Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBA-BCA के नए छात्रों को बताए सफलता के तरीके:जेपी ग्रुप में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, अनुशासन के साथ AI और तकनीकी ज्ञान पर जोर

    1 day ago

    3

    0

    जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में BBA और BCA के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को कॉलेज की पढ़ाई, अनुशासन, करियर और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन डॉ. हरिओम अग्रवाल, सचिव अनुराग अग्रवाल और CEO डॉ. विशाल अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, अच्छे व्यवहार और लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को गुलाब का फूल देकर छात्रों का वेलकम किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल आरएस जाखड़ और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुदर्शन गोस्वामी ने छात्रों को संबोधित किया। कर्नल जाखड़ ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य बनाने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। छात्रों को समय का सही इस्तेमाल, अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत को अपनी आदत बनाना चाहिए। लक्ष्य तय करके लगातार प्रयास करने से सफलता हासिल की जा सकती है। AI के दौर में तकनीकी ज्ञान जरूरी डॉ. सुदर्शन गोस्वामी ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI का असर बैंकिंग, बिजनेस, मार्केटिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, होटल और टूरिज्म समेत कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। ऐसे में BBA और BCA के छात्रों को पढ़ाई के साथ तकनीकी और डिजिटल जानकारी भी हासिल करनी होगी। उन्होंने छात्रों से AI को एक अवसर के रूप में लेने और इसका सही व रचनात्मक इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही कम्युनिकेशन स्किल्स , विश्लेषण करने की क्षमता और नई चीजें सीखने पर ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम में छात्रों को नियमित कक्षाओं, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन की जानकारी भी दी गई। समापन पर BBA एवं BCA के डायरेक्टर अर्पित चौधरी और एप्लाइड साइंस के डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौहान ने अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में MBA डायरेक्टर डॉ. उमेश कुमार, आशीष अग्रवाल, इंदु चौधरी, नेहा वत्स, सोनिया हुसैन और शिवा त्यागी समेत इंस्टिट्यूट के शिक्षक और स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद नए छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सड़क हादसे में बरेली के सिपाही की मौत:जयपुर से बरेली लौट रही थी पुलिस टीम, महिला कांस्टेबल घायल; FIR दर्ज
    Next Article
    बागपत में पुलिस ने अवैध शराब और पटाखे नष्ट किए:न्यायालय के आदेश पर 82 लीटर शराब और 80 किलो विस्फोटक सामग्री जेसीबी से दबाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment