Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sabarimala Pilgrimage के लिए Kerala Government ने PWD को 551.5 करोड़ रुपये दिए

    20 hours ago

    4

    0

    केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने रविवार को कहा कि सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा से जुड़ी तैयारियों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 551.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में सतीशन ने कहा कि पिछली सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों के लिए वर्ष 2025-26 में 377.80 करोड़ रुपये और 2024-25 में 326.97 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक के बाद राज्य के लोक निर्माण मंत्री पी. के. बशीर द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर 551.5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई।सतीशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि आगामी मंडलकाल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा सत्र के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारु बनाने के लिए सरकार और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) मिलकर काम करेंगे। इस वर्ष मंडलकाल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा नवंबर के मध्य में शुरू होगी और अगले वर्ष जनवरी के तीसरे सप्ताह में समाप्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan के Jaisalmer में 642वां रामदेवरा मेला शुरू, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    हाथ मिलाया, मुस्कुराए और फिर साथ किया नाश्ता... Rahul Gandhi की Anwar Ibrahim से मुलाकात क्यों चर्चा में?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment