Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में सपा की पीडीए पदयात्रा:सैकड़ों लोग हुए शामिल, आतिशबाजी हुई; बिल्लू प्रधान बोले- 2027 में सपा जीतेगी

    26 minutes ago

    1

    0

    बागपत के रटोल कस्बे में समाजवादी पार्टी (सपा) की पीडीए पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने की। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह पदयात्रा रटोल के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। बिल्लू प्रधान ने कहा कि उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। जनता उनके साथ है और 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने बीजेपी के खोखले दावों पर विश्वास करना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़कर मजबूत नेतृत्व का साथ दे रहे हैं। बिल्लू प्रधान के अनुसार, आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है और पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। बिल्लू प्रधान ने दावा किया कि बागपत विधानसभा में समाजवादी पार्टी की एकतरफा जीत होगी। उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बागपत में जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेंगे, वही अंतिम होगा। पूरा समाजवादी पार्टी समर्थक और जनता उसे जिताने का काम करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालिंदी विहार में 8 इंची पानी की लाइन टूटी:जलकल विभाग की टीम मरम्मत में जुटी, शाम तक बहाल होगी स्थिति
    Next Article
    हाथरस में गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारी:मंदिरों में विशेष आयोजन, भक्त रखेंगे उपवास; मूर्तियों की जमकर बिक्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment