Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बबुआ 12-बजे सोकर उठेंगे तो गरीबों की पीड़ा कब सुनेंगे':अखिलेश यादव पर योगी का तंज; पीलीभीत में कहा- साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी

    10 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने कहा- हमने गरीबों की पीड़ा के साथ अपनी संवेदना को जोड़ा। यह संवेदना समाजवादी पार्टी भी जोड़ सकती थी। उसे 4-4 बार शासन का अवसर मिला। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- ये गरीबों की तब सुनते जब बबुआ को समय से जगने की आदत हो। 12 बजे सोकर उठेंगे, 2 बजे तैयार होंगे, फिर 5 बजे जिम चले जाएंगे तो गरीब की पीड़ा को सुनेंगे कहां? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत दौरे पर पहुंचे। सुबह करीब 11:10 बजे उनका विमान बरेली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से हेलिकॉप्टर से वह बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव पहुंचे, जहां बंगाली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और गदा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिले की 569.11 करोड़ रुपए की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जिले के 2500 बंगाली और पूर्वांचल के परिवारों को भूमि के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज वितरित किए। इसके अलावा बंगाली समाज के 106 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र भी सौंपे। अब पढ़िए मुख्यमंत्री के स्पीच की बड़ी बातें… 1- कांग्रेस और सपा ने गरीबों को उनके हक से वंचित रखा सीएम योगी ने कहा- दशकों से अपने अधिकारों का इंतजार कर रहे हजारों परिवारों को अब न्याय मिल रहा है। 56 वर्ष पहले तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन परिवारों के पुनर्वास और नागरिकता का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। अब किसी भी ताकत के लिए इन परिवारों को यहां से हटाना या उन्हें पराया कहना संभव नहीं होगा। अब उन्हें पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग या किसी अन्य सरकारी तंत्र की प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ेगी। देश के विभाजन के बाद प्रताड़ित होकर आए लोगों की चिंता किसी ने नहीं की। 2- सपा और कांग्रेस को केवल मुसलमानों की चिंता थी सीएम योगी ने कहा, "स्वतंत्र भारत में उनकी यह अभिलाषा थी कि जिस आधार पर देश का विभाजन हुआ, उसी आधार पर उन्हें भारत में शरण और नागरिकता मिले। लेकिन कांग्रेस ने कभी उनकी सुध नहीं ली। समाजवादी पार्टी को भी कहां फुर्सत थी? उन्हें जब तुष्टीकरण से फुर्सत मिलती, तभी वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के बारे में सोचते। इन लोगों को विभाजन के बाद भी केवल मुसलमानों की चिंता रही। हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनों की चिंता कभी नहीं की गई। मैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। जिन लोगों को आज आवासीय पट्टा, जमीन के मूल कागजात और नागरिकता प्रदान की जा रही है, उनमें अधिकांश दलित, वंचित और अति पिछड़े वर्ग के लोग हैं। आखिर इनके लिए कभी आवाज क्यों नहीं उठाई गई? इतने लंबे समय तक शासन करने के बावजूद उन्हें इन गरीबों की चिंता करने की फुर्सत नहीं मिली। इन गरीबों को पहचान दिलाने के बारे में इन्होंने कभी नहीं सोचा। इनके लिए देश की कीमत पर राजनीति करना ही सब कुछ था। हिंदू, सिख, बौद्ध और जैनों के कत्लेआम की कीमत पर इन्हें सत्ता चाहिए थी।" 3- बबुआ के एजेंडे में विकास का मतलब सिर्फ सैफई है सीएम योगी ने कहा- हमारा प्रयास है कि प्रदेश में ऐसे करीब 55 हजार परिवारों को उनका अधिकार मिले। पिछले दिनों मैं बाराबंकी जाकर वहां के परिवारों को नागरिकता और जमीन के अधिकार उपलब्ध कराकर आया। इसके बाद बिजनौर में भी बड़ी संख्या में लगभग 3500 परिवारों को अधिकार दिए गए। वन विभाग और भारत सरकार से स्वीकृति मिलते ही अन्य वंचित परिवारों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अखिलेश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- बबुआ के लिए विकास तो सिर्फ सैफई का विकास है। पीलीभीत उनके एजेंडे में कहां? पीलीभीत उनके एजेंडे में नहीं था, अगर एजेंडे में होता तो 4 बार सरकार होने पर मेडिकल कॉलेज बन गया होता, पीलीभीत की बांसुरी को पहचान मिल गई होती। यहां के टाइगर रिजर्व को वैश्विक मान्यता भी मिल गई होती। इन गरीबों को जमीन का अधिकार और नागरिकता प्रमाणपत्र मिल गया होता। फुर्सत नहीं थी। इनके लिए फुर्सत तो अपने परिवार के अलावा दुनिया के किसी के लिए नहीं। 4- जनता ने इनकी साइकिल पंचर कर दी सपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा- परिवार तक सीमित रहने वाले ये लोग, समाज का कल्याण नहीं कर सकते, देश का कल्याण नहीं कर सकते। इसी लिए देश की जनता जनार्दन ने इनकी साइकिल को पंचर कर दिया कि वह चलने ही न पाए क्योंकि वो साइकिल अगर चलेगी तो दंगा कराएगी, उपद्रव कराएगी, कर्फ्यू लगाएगी। गुंडागर्दी करेगी। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाएगी। व्यापारी के साथ लूटपाट करेगी। गुंडागर्दी के माध्यम से समाज में सज्जन लोगों का जीना हराम कर देगी। गरीबों के जमीनों पर कब्जा कराएगी। 5- जमीन कब्जा करना ही सपा और कांग्रेस की पहचान सीएम योगी ने कहा, "गरीबों की जमीनों पर कब्जा करना और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना ही सपा और कांग्रेस की पहचान रही है। जहां आज गौशालाएं बन रही हैं, उन जमीनों पर 2017 से पहले माफिया और दबंगों का कब्जा था। हमारी सरकार बनने के बाद पहले ही दिन घोषणा कर दी गई थी कि जिसने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, वह स्वयं उसे खाली कर दे, अन्यथा 48 घंटे बाद कार्रवाई शुरू होगी और उसकी सात पीढ़ियां तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद कई लोगों ने खुद ही कब्जा छोड़ा और कहा कि जमीन ले लीजिए, बस हमें बख्श दीजिए। 6- सपा कट्‌टा बनवाती थी, हम ब्रह्मोस बना रहे योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल भी बनाई जा रही है। समाजवादी पार्टी के लोग कट्टा और बम बनाते थे, व्यापारियों और गरीबों को लूटते थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। जब ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की धरती पर गिरती है तो पूरा पाकिस्तान चिल्ला उठता है। यह देश की सुरक्षा नीति और ताकत का प्रमाण है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार:पुलिस आरोपियों के खाते खंगालने बैंक पहुंची; आज कोर्ट में पेशी, रिमांड मांगेगी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में 8 आरोपियों के खातों की जांच के लिए पुलिस सोमवार को बैंक पहुंची। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI जांच की मांग की। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही मामला सुना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राम नाम पर सत्ता ली...अब चढ़ावे का पैसा लूट रहे':सहारपुर में सांसद चंद्रशेखर बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा, निष्पक्ष जांच हो
    Next Article
    हरिद्वार में रोडवेज और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर:3 लोगों की मौत, 5 गंभीर; फ्लाईओवर से नीचे गिरे, पिकअप दो हिस्सों में बंटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment