Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिद्वार में रोडवेज और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर:3 लोगों की मौत, 5 गंभीर; फ्लाईओवर से नीचे गिरे, पिकअप दो हिस्सों में बंटी

    8 hours ago

    1

    0

    हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का आधा हिस्सा अलग हो गया और दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार तड़के श्यामपुर थाना क्षेत्र की है। बस चंपावत जिले के टनकपुर डिपो की थी। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिकअप में कुल 10 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रही थी। हादसे की तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. तड़के साढ़े चार बजे आमने-सामने की टक्कर- हादसा सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास हुआ। चंपावत जिले के टनकपुर डिपो की एक रोडवेज बस और पिकअप की फ्लाईओवर पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों गाड़ियों की तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ। 2. फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे लोग- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। भिड़ंत के जोरदार झटके के कारण दो लोग गाड़ी से छिटककर सीधे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 3. स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन- आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और श्यामपुर थाना पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ियों में फंसे और घायल लोगों को बाहर निकाला। सभी 5 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 4. यूपी के रहने वाले हैं- हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों (हरदोई, बिजनौर और नजीबाबाद) के रहने वाले हैं। नजीबाबाद के रहने वाले शराफत और उनकी पत्नी शबाना इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 18 वर्षीय बेटे अहान की मौके पर ही मौत हो गई। 5. मृतकों और घायलों की सूची मृतकों के नाम (3 मौतें)- घायलों के नाम (5 गंभीर घायल)- श्यामपुर थाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों को फ्लाईओवर से हटाकर यातायात सुचारू करवाया है। प्रशासन द्वारा यूपी में रह रहे पीड़ितों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हल्द्वानी में नशे में ड्राइवर ने 4 लोगों को रौंदा:हवा में उछलकर गिरी महिला; भीड़ ने आरोपी को गाड़ी से खींचकर पीटा हल्द्वानी में शराब के नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने बाजार में पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बबुआ 12-बजे सोकर उठेंगे तो गरीबों की पीड़ा कब सुनेंगे':अखिलेश यादव पर योगी का तंज; पीलीभीत में कहा- साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी
    Next Article
    भदोही में सीमांकन के बाद भी नहीं बना रास्ता:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment