Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU प्रशासन बोला- मेस में गंदगी नहीं, सामने आया VIDEO:गंदगी में बर्तन धुलता दिखा कर्मी, वाटर कूलर टूटा; स्टूडेंट्स का धरना जारी

    7 hours ago

    2

    0

    बाबासाहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रशासन के दावे के उलट एक वीडियो सामने आया है। इसमें मेस में फैली गंदगी दिख रही है। गंदगी के बीच ही कर्मचारी बर्तन धुल रहा है। इसके अलावा मेस का वाटर कूलर बेकार हो चुका दिख रहा है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स की फर्स्ट ईयर छात्रा की मौत का कारण खराब और दूषित खाने को बताया था। मंगलवार शाम छात्रा की मौत के बाद से स्टूडेंट्स का धरना कैंपस में तीसरे दिन भी जारी है। मंगलवार रात छात्रा की मौत की सूचना पाकर करीब ढाई हजार स्टूडेंट्स वीसी के आवास पर पहुंच गए थे। वहां उनसे मुलाकात नहीं हुई तो रातभर धरने पर बैठे रहे। अगले दिन बुधवार को वीसी से मुलाकात हुई तो उन्हें 11 मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। इसमें मेस संचालक के खिलाफ FIR कराने के साथ डीन और वार्डन का इस्तीफा मांगा। तोड़फोड़ के आरोपों के बाद छात्रों के खिलाफ जांच मंगलवार रात को वीसी आवास का घेराव करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ जांच समिति बना दी। प्रशासन का कहना है कि छात्रावास में खराब भोजन परोसने के आरोप निराधार हैं। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। कुछ शरारती छात्र मामले को गलत तरीके से पेश कर विश्वविद्यालय में माहौल बिगाड़ रहे हैं। छात्रों ने वीसी आवास में घुसकर तोड़फोड़ की। इसकी जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत पर नहीं बुलाई गई कंडोलेंस मीट जूलॉजी के स्टूडेंट विराल भारती कहते हैं कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की मौत हो जाती है पर कैंपस में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कंडोलेंस मीट तक नहीं बुलाई जाती है। बुधवार को सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ। उसे श्रद्धांजलि देकर एक दिन का अवकाश किया जाना चाहिए था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 25 फीट ऊंचे झूले से गिरा युवक, मौत:दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था; मां बोली- सेफ्टी रॉड नहीं लगा था
    Next Article
    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश:13 अप्रैल को हुई थी हत्या, आरोपी पिता-पुत्र जेल भेजे जा चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment