Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबूपुरवा में नशे में धुत छोटे भाई ने मारी गोली:टॉयलेट का गेट खोलकर कर रहा था शौच, भाभी ने किया था विरोध

    20 hours ago

    1

    0

    बाबूपुरवा में मामूली विवाद में नशे में धुत छोटे भाई ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई पर फायर झोंक दिया। कंधे में छर्रे लगने से युवक लहुलूहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन व इलाकाई लोग आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बगाही निवासी पिंकी अग्निहोत्री ने बताया कि उनके पति विजय अग्निहोत्री ऑटो चालक है। बताया कि मकान के नीचे हिस्से में देवर अजय अग्निहोत्री परिवार समेत रहते है। शनिवार रात करीब 12 बजे अजय नशे में धुत होकर घर की पहली मंजिल में बने शौचायल का दरवाजा खोलकर शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर देवर गाली–गलौज करने लगे। बीच बचाव में पति आए तो देवर मारपीट पर आमादा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा इस दौरान अजय ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से विजय पर फायर कर दिया। छर्रे विजय के कंधे में लगने से वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल की पत्नी की ओर से आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर के बाहर झगड़ा रोकना महिला को पड़ा भारी:आरोपियों ने ईंट से महिला का सर फोड़ा, महिला गंभीर घायल
    Next Article
    लद्दाख में तैनात एटा के रहने वाले सूबेदार का निधन:ड्यूटी के दौरान ब्रेन ट्यूमर से हुई मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment