Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:हिन्दू युवा वाहिनी ने इटवा में मौलाना सलीम का पुतला फूंका

    20 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इटवा चौराहे पर मौलाना अब्दुल सलीम का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के प्रति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी बयानबाजी समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा करती है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि इससे भविष्य में कोई भी इस तरह की भाषा का प्रयोग करने की हिम्मत नहीं करेगा। इटवा चौराहे पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने पहले नारेबाजी की और फिर मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला फूंका। उपस्थित लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं और उनके परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय, आचार्य अवधेश कुमार पाठक, पूर्व नगर अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनन्त गुप्ता, वेदप्रकाश एडवोकेट, भाजपा मंडल महामंत्री भनवापुर गणेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, विरेन्द्र पाठक उर्फ दिवाना, भगवान दीन मौर्य, रामबली चौधरी, कांशीराम गौतम, हजारी प्रसाद गुप्ता, राकेश मिश्र, धर्मेंद्र गौतम, बब्बू चौहान, राम अचल यादव, राम बहाल और रामतेज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा यौन शोषण मामला..तीसरे आरोपी आकिब की आज पेशी:दंपती को फांसी, इंजीनियर पर अश्लील सामग्री से कमाई का आरोप
    Next Article
    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीता -20 वर्ल्डकप:गाजीपुर में पैतृक गांव हथौड़ा में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न; पूजा-अर्चना और दुआएं भी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment