Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCR में महिला दिवस पर महिला क्रू ने चलाई ट्रेन:टूंडला से डीडीयू जंक्शन तक संचालन संभाला

    12 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रयागराज मंडल में बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ ने किया। ट्रेन संख्या 22308 टूंडला जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक विभिन्न खंडों में महिला क्रू ने जिम्मेदारी संभाली। टूंडला से कानपुर सेंट्रल तक अर्चना कुमारी ने लोको पायलट और ज्योत्स्ना शुक्ला ने ट्रेन मैनेजर के रूप में कार्य किया। कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज जंक्शन तक उपासना कुमारी और काजल कुमारी लोको पायलट रहीं, जबकि आयशा जायसवाल ने ट्रेन मैनेजर की भूमिका निभाई। प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक ममता यादव और शेफाली श्रीवास्तव ने लोको पायलट के रूप में और स्नेहलता ने ट्रेन मैनेजर के रूप में कार्यभार संभाला। महिला कर्मचारियों ने पूरी दक्षता और समर्पण के साथ ट्रेन का संचालन कर अपनी क्षमता साबित की। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर महिला कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें परिचालन, वाणिज्य, आरपीएफ और स्वच्छता विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। स्टेशन निदेशक वी.के. द्विवेदी ने महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ रेलवे के महत्वपूर्ण कार्यों को भी सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित कर रही हैं, जो प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और वाणिज्य निरीक्षक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महिला कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने महिला कर्मचारियों की भागीदारी और उनके योगदान की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों की ठगी के वांटेड का एक-एक सामान कुर्क:प्रयागराज में रकम दोगुना करने के नाम पर हजारों लोगों से फ्रॉड
    Next Article
    अमरोहा में खाद्य पदार्थों में मिलावट:13 मामलों में 4.30 लाख रुपये का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment