Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे को बचाने पर युवक की पिटाई:भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा और कपड़े फाड़े, पुलिस ने बचाकर हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के थाना भोट क्षेत्र में एक युवक को बच्चे को सड़क हादसे से बचाने की कोशिश करना भारी पड़ गया। भीड़ ने उसे बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया। यह घटना थाना भोट कस्बे की है। बताया गया कि सड़क किनारे खेल रहा छह से सात साल का एक बच्चा अचानक सड़क पर चला गया। सामने से एक वाहन आता देख, एक युवक ने बच्चे को गोद में उठाकर सड़क किनारे करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बच्चा चोर समझ लिया और बिना सच्चाई जाने उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना भोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। थाना प्रभारी भोट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई है। वह कानपुर जिले के थाना सजेती क्षेत्र के निवव्या गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, इमरान नशे का आदी है और कूड़ा-करकट बेचकर अपना गुजारा करता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक बच्चे को नुकसान पहुंचाने नहीं, बल्कि सड़क पर आ रहे वाहन से बचाने के लिए गोद में उठा रहा था। पुलिस ने इमरान के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कमेटी ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया:बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश
    Next Article
    'मां के संस्कार से बनेगी प्रतिभावान पीढ़ी':कानपुर में गर्भ संस्कार के दिए टिप्स, गायत्री परिवार के कार्यक्रम में 200 महिलाएं जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment