Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कमेटी ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया:बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त और प्रभावी बनाना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक के न्याय पंचायत, मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का स्पष्ट निर्देश दिया। मल्ल ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इससे संगठन की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, समर्पण और संघर्ष पर आधारित है, जिसे जमीनी स्तर तक मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने संगठन को अधिक अनुशासित, सक्रिय और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए गांव-गांव में बैठकें आयोजित करने, नए युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में कांग्रेस की सफलता का आधार बनेगी। बैठक में अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी, जयप्रकाश पाल धनगर, जुलेखा खातून, दीनदयाल प्रसाद, आलोक त्रिपाठी, चंदन वर्मा, सुनील यादव, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, सच्चितानंद मिश्रा, सत्य प्रताप मिश्र अंशू, विनोद दुबे, जवाहर लाल बरनवाल, डॉ. रमेश कुशवाहा, शेषनाथ गौड़, अबुल हसन, चंद्रभान गुप्ता, डॉ. सी.पी. चौहान, पन्नालाल पाठक, मायाशंकर सिंह, राशिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:महिलाएं बोलीं- बिजली का बिल दोगुना हुआ, चक्काजाम की चेतावनी दी
    Next Article
    बच्चे को बचाने पर युवक की पिटाई:भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा और कपड़े फाड़े, पुलिस ने बचाकर हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment