Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़ा:कानपुर में लोगों ने पिटाई की; घर के बाहर से किडनैप किया था

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। महिला ने उसे टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया। बच्ची रो रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी। इसके बाद शक और बढ़ गया। लोगों ने 100 मीटर तक दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया। बोरा खोलकर देखा तो उसमें मासूम बच्ची थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। घटना पनकी इलाके की है। 2 तस्वीरें देखिए….. कच्ची बस्ती से अगवा किया पनकी थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती में रहने वाले अजब सिंह यादव मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी पूजा और दो साल की बेटी है। मां पूजा ने बताया- शाम को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक महिला आई और टॉफी देने के बहाने उसे अपने साथ ले गई। कुछ दूर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया, तभी आसपास के लोगों ने बोरे से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनी। शक होने पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया। बोरा खोलते ही बच्ची को देखकर सभी के होश उड़ गए। गुस्साए लोगों ने महिला की पिटाई भी कर दी। उस महिला को आज पहली बार देखा इसी दौरान शोर सुनकर अजब सिंह यादव और उनकी पत्नी मौके पर पहुंचे। माता-पिता को देखते ही बच्ची रोने लगी। बच्ची के बच्ची के पिता अजब सिंह ने बताया- एक ड्राइवर ने आकर हमें बताया कि आपकी बेटी को कोई महिला उठाकर ले गई है। हमारे पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने सबसे पहले उसे देखा और शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया। बच्ची के पिता अजब सिंह यादव ने कहा- हमने उस महिला को आज पहली बार देखा है। गोंडा की रहने वाली बताई जा रही महिला मौके पर पहुंची पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में महिला ने खुद को गोंडा की रहने वाली बताया है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और अपने माता-पिता के पास है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले काम कर रही थी या किसी गिरोह का हिस्सा है। वह किस मकसद से बच्ची को अपने साथ ले जा रही थी। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकली गोली:बुलंदशहर में बेटे से बोला- गोली चला, किसी को लगी तो तेरा बाप देख लेगा बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में चली गोली बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकल गई। वह पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। गोली लगते ही 8 साल का मासूम गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घर वालों को बताया। इसके बाद बच्चे का पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए भागा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी अफसर का अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाई:प्रयागराज में 'शाही' प्रोटोकॉल का चार्ट बनाया, 50 अफसरों को जिम्मेदारी
    Next Article
    पीएम मोदी मेट्रो में 19 लोगों संग करेंगे सफर:समाज के हर वर्ग की होगी भागीदारी, ट्रेन में एसपीजी कर्मी भी रहेंगे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment