Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी मेट्रो में 19 लोगों संग करेंगे सफर:समाज के हर वर्ग की होगी भागीदारी, ट्रेन में एसपीजी कर्मी भी रहेंगे तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आमजन से जुड़ाव की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। मेरठ दौरे के दौरान वह मेट्रो में 19 चयनित लोगों के साथ यात्रा करेंगे। यह सफर केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि विविधता, सहभागिता और संवाद का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री शताब्दीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रा करेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राएं, मेडिकल स्टूडेंट, मजदूर और उद्यमी उनके साथ एक ही डिब्बे में मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इनसे संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ यात्रा करने वालों में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के चार एमबीबीएस छात्र,पांच छात्राएं, जिनमें दो कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की रहेंगी और एक-एक छात्रा सोफिया गर्ल्स स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल और सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल से शामिल होंगी और मेरठ के दो पुरुष उद्यमी, दो प्रतिभागी गाजियाबाद से और एनसीआरटीसी के पांच श्रमिक, जिन्होंने परियोजना में उत्कृष्ट कार्य किया शामिल रहेंगे। यह उपस्थिति शिक्षा, श्रम और उद्यम तीनों क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व दर्शाएगी। रिहर्सल के साथ हुई तैयारी यात्रा से पहले शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और एसपीजी अधिकारियों की मौजूदगी में रिहर्सल कराया गया। एनसीआरटीसी के सहयोग से ट्रेन पांच बार शताब्दीनगर से मेरठ साउथ तक चलाई गई। सभी 19 प्रतिभागियों को एसपीजी अधिकारियों ने उनकी सीट और प्रोटोकॉल की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रेन में एसपीजी कर्मी भी तैनात रहेंगे। चार ग्रुप में बांटे गए प्रतिभागी प्रधानमंत्री से मिलने वाले 19 लोगों को चार समूहों में विभाजित किया गया है जिसमे मेडिकल छात्रों का समूह ,एनसीआरटीसी श्रमिकों का समूह ,छात्राओं का समूह और उद्यमियों व अन्य प्रतिभागियों का समूह शामिल है। प्रत्येक समूह का एक लीडर निर्धारित किया गया है। इस पूरी व्यवस्था की नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को बनाया गया है। यह मेट्रो यात्रा ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘सबका विश्वास’ के संदेश को प्रत्यक्ष रूप में दर्शाएगी, जहां शासन और समाज एक ही मंच पर संवाद करते नजर आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़ा:कानपुर में लोगों ने पिटाई की; घर के बाहर से किडनैप किया था
    Next Article
    पीएम मोदी की मेरठ रैली, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा:जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment