Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची की गर्दन पर चाकू लगाकर 50 लाख लूटे:अलीगढ़ में घरवालों के हाथ-पैर बांधे, बदमाश बोले- चाबी निकालो वरना गला काट देंगे

    14 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह बिजलीकर्मी के घर दो बदमाशों ने 50 लाख से ज्यादा की लूट की। बदमाशों ने उनकी चार साल की बच्ची की गर्दन पर चाकू लगा दिया। बोले- जल्दी लॉकर की चाबी निकालो वरना इसकी गर्दन काट देंगे। घटना के समय घर पर मां और दो बेटियां ही मौजूद थीं। महिला के चाबी देते ही बदमाशों ने तीनों मां-बेटियों के हाथ-पैर रस्सी और टेप से बांध दिए। इसके बाद सारा सामान लूट ले गए। जाते समय घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। घटना का पता तब चला जब बिजली कर्मी ड्यूटी से वापस आए। बिजली कर्मी को घर के गेट पर ताला लगा मिला। वह ताला तोड़कर अंदर गए। पत्नी और दोनों बेटियों के हाथ-पैर खोले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना जलालपुर के मेल रोज बाईपास स्थित श्रीरामपुरम फेस-2 की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… ड्यूटी पर गए थे बिजली कर्मी संजीव कुमार थाना बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर गढ़िया स्थित बिजलीघर में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह रोज की तरह वो करीब 10:15 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले। उस समय घर में उनकी पत्नी नीलम देवी, 14 वर्षीय बेटी राधिका और चार साल की आशी थीं। दोपहर करीब 5 बजे जब संजीव वापस घर पहुंचे तो मेन गेट पर बाहर से ताला लगा मिला। उन्हें अंदर से परिवार की आवाज सुनाई दी। अनहोनी की आशंका होने पर वे ताला तोड़कर घर में घुसे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई थी, सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी और दोनों बेटियां पसीने से तर हालत में दिखीं। गर्दन पर चाकू रखकर मांगी लॉकर की चाबी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया- मैं सुबह करीब 10:15 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद, लगभग 10:45 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। मेरी पत्नी ने देखा कि दो आदमी कमरे में बैठे हैं। बदमाशों ने चाकू दिखाकर पत्नी से लॉकर की चाबी मांगी। बदमाशों ने कहा कि अगर चाबी नहीं दी तो चार साल की छोटी बेटी की गर्दन काट देंगे। बच्ची की जान के डर से पत्नी ने लॉकर की चाबी दे दी। बदमाश लॉकर से करीब 40 हजार रुपये नकद और लगभग 50 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाए रखा और जाते समय उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया। बड़ी बेटी बोली- बहन के गले पर चाकू लगाकर डराया संजीव कुमार की बेटी राधिका ने बताया- दोनों बदमाशों ने परिवार के हाथ-पैर बांध दिए थे। वे लगातार चाकू दिखाकर डरा रहे थे। मैं देखने के लिए कपड़ा हटाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह बार-बार मेरे चेहरे पर कपड़ा डाल देते थे। उन्होंने खुद भी गमछा बांध रखा था। मम्मी के चेहरे पर पापा की शर्ट बांध दी थी। बदमाशों में से एक का गमछा घर में ही छूट गया है। 'मां सांस नहीं ले पा रही थीं' बदमाशों ने उसके हाथ टेप से इतनी कसकर बांधे थे कि उसे काफी परेशानी हो रही थी। मेरा हाथ टेप से बहुत टाइट बांध दिया था। मम्मी बार-बार टेप खोलने की कोशिश कर रही थीं, क्योंकि छोटी बहन लगातार रो रही थी। मम्मी को सांस नहीं आ रही थी। मैं चुपचाप बैठ गई थी। डर लग रहा था कि कहीं बदमाश कुछ कर न दें। वो दोनों बार-बार बहन के गले पर चाकू लगाकर डरा रहे थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। बिजली कर्मी और उनके परिवार का बयान भी लिया गया है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- पिता को 6 गोलियां मारने वाले से परिवार डरता था:भाई को भी मार चुका था गोली; गाजियाबाद में लड़की ने शादी से मना किया गाजियाबाद में हरिओम चौधरी (52) की गिनती इलाके के संपन्न किसानों में होती थी। 75 बीघा जमीन, मार्केट और अच्छी-खासी आमदनी...। कुल 150 करोड़ की प्रॉपर्टी। परिवार में किसी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन, 15 जुलाई (बुधवार) की आधी रात को उसी बेटे ने पिता की हत्या कर दी, परिवार जिसकी शादी की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश फीफा वर्ल्डकप फाइनल देखने गए:BJP विधायक के पापा कटवा रहे टिकट, मंच पर गहरी चिंता में डूबे पाठकजी
    Next Article
    घर में बेटी है तो जान लें ये 5 योजनाएं:जन्म, पढ़ाई और शादी तक का पूरा खर्च उठा रही सरकार; ऐसे करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment