Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों को मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रखा, VIDEO:सोनभद्र में तालाब में मछली पकड़ते देखा, आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में नाबालिग बच्चे तालाब में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया। व्यक्ति ने सजा के तौर पर बच्चों को मुर्गा बनवाया। इसके बाद उसने बच्चों की पीठ पर ईंट-पत्थर भी रख दिए। जिससे उन्हें शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया। बाद में बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मछली पालन का काम करता है। उसने बच्चों को तालाब में मछली पकड़ते देखकर ऐसा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया- बच्चों के तालाब में मछली पकड़ने पर व्यक्ति ने मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट-पत्थर भी रखा था। इस मामला में पुलिस ने आरोपी बाबिल सोनकर को गिरफ्तार कर 151 में चालान कर दिया गया है। परिजन कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU फूड साइंस में बीएससी व एग्री बिजनेस मैनेजमेंट पढ़ाएगा:बीएससी व एमएमसी के साथ एमबीए कोर्स में एडमिशन शुरु
    Next Article
    मुरादाबाद में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पर कार्यक्रम:एबीवीपी ने युवाओं में जगाई राष्ट्रभक्ति, वक्ताओं ने बताया ऐतिहासिक महत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment