Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU फूड साइंस में बीएससी व एग्री बिजनेस मैनेजमेंट पढ़ाएगा:बीएससी व एमएमसी के साथ एमबीए कोर्स में एडमिशन शुरु

    1 hour ago

    1

    0

    सीएसजेएमयू में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में फूड साइंस व एग्री बिजनेस मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएगा। विवि कैंपस के स्कूल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संचालित पाठ्यक्रमों में एमएससी कृषि (मृदा विज्ञान) एवं एमएससी कृषि (पादप रोग विज्ञान) प्रमुख हैं, जिनमें 10-10 सीटें निर्धारित की गई हैं। दोनों पाठ्यक्रमों की अवधि दो वर्ष है तथा वार्षिक शुल्क 51,200 रुपये रखा गया है। इन पाठ्यक्रमों में मृदा प्रबंधन, फसल रोग नियंत्रण एवं कृषि अनुसंधान से संबंधित विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। यूजी में फूड साइंस, पीजी में एबीएम नया कोर्स इसके अलावा बीएससी (ऑनर्स) फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी चार वर्षीय पाठ्यक्रम की 40 सीटों पर एडमिशन होगा। इसकी वार्षिक फीस 41,200 रुपये निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रोसेसिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए-एबीएम) में भी 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसकी वार्षिक फीस 71,200 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कृषि आधारित व्यवसाय, मार्केटिंग, वित्त एवं सप्लाई चेन प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स पहल बार शुरु हो रहा है। इनके अतिरिक्त बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, एमएससी (कृषि) एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर (फल, सब्जी एवं फ्लोरीकल्चर) तथा फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अन्य पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। वेबसाइट पर लें विस्तृत जानकारी निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधित योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या प्रवेश कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए उन्हें उद्योग एवं रोजगार के लिए तैयार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर होगी कार्रवाई:DM ने ज्यादा फीस, विशेष दुकान से सामान खरीदने पर जांच के दिए निर्देश
    Next Article
    बच्चों को मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रखा, VIDEO:सोनभद्र में तालाब में मछली पकड़ते देखा, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment