Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे को पटककर मारने वाला पानी के लिए तड़पा:फिरोजाबाद में मासूम की मां बोलीं- हत्यारे को मुझे सौंप दो, नोच-नोच कर मार दूंगी

    8 hours ago

    1

    0

    ‘मेरे बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए। अगर उसे कोई सजा नहीं दे पा रहा है तो मेरे हवाले कर दो। हम उसको नोच-नोच कर मार डालेंगे।’ ये गम और गुस्सा है फिरोजाबाद की उस मां का, जिसके डेढ़ साल के बच्चे को शनिवार को पटक-पटक कर मार डाला गया। हत्या करने वाला विराज बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एनकाउंटर के बाद स्ट्रेचर पर लेटा पानी के लिए तड़प रहा है। पुलिस वालों से बार-बार पानी मांग रहा है। ‘दैनिक भास्कर’ एप टीम रविवार को पीड़ित परिवार तक पहुंची। बच्चे की मां और नानी ने अपना दर्द बयां किया। बच्चे के पिता और ससुरालवालों पर हत्या कराने का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट… साल 2024 में हुई थी रति की शादी फिरोजाबाद मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बामई गांव है। गांव में रति का मायका है। उसकी शादी 18 फरवरी, 2024 को बदायूं के सियारण नगर निवासी सुनीत से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस वजह से जनवरी, 2025 से रति अपने मायके रह रही थी। वो कभी-कभी ससुराल भी आती-जाती रहती थी। डेढ़ साल के बेटे आरव का जन्म उसके ननिहाल में ही हुआ था। टीम रति के मायके पहुंची तो घर के बाहर लोगों की भीड़ थी। सभी लोग घटना के बारे में बात कर रहे थे। गांव की महिलाएं रति को संभाल रही थीं। आरव की नानी पिंकी एक कोने में बैठी रो रही थीं। रति और उसकी मां पिंकी की आंखे सूज गई थीं। मां बोलीं- मेरे सामने बाबू को ले गया रति ने खुद को संभालते हुए हमसे बात की। कहा, मैं यादव कॉलोनी में सहेली पुष्पलता पाठक से मिलने गई थी। पुष्पलता हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। दोपहर करीब तीन बजे पति सुनीत की बुआ का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र पाठक वहां पहुंच गया। विराज ने मुझसे कहा कि बाबू को टॉफी दिलाएंगे, लेकिन वह मेरे बेटे को खा गया। हत्या करने के बाद मेरे बच्चे को गेट पर छोड़कर भाग गया। ससुरालवालों ने मेरे बेटे की हत्या कराई है। पति कहता था- मेरा बेटा नहीं, डीएनए करवाओ रति ने कहा, ससुराल वालों ने मुझे घर से निकाल दिया था। ससुराल वाले कहते थे कि आरव को मार दो। मेरा पति आरव को अपना बेटा नहीं मानता था। कहता था, डीएनए टेस्ट करवाओ। रति ने कहा, घटना के बाद जब मैंने फोन कर आरव की मौत की खबर पति सुनीत को दी तो उसने मुझसे बोला कि रडार पर तो तुम लोग थे। तुमको नहीं मार पाए तो आरव को मार दिया। मायके आने के बाद से विराज मेरे पीछे पड़ा था। मुझसे कहता है, शादी कर लो। मैंने मना किया लेकिन वो पीछे पड़ा रहा। ये भी उन लोगों से मिला हुआ था। अपने लाल के बिना कैसे रहेंगे- नानी रति की मां पिंकी का कहना है, मेरी बेटी की ससुराल बदायूं में है। विराज कहता था कि वह हम लोगों की तरफ है। लेकिन ये तो उन लोगों के साथ मिला हुआ था, हमसे झूठ बोल रहा था। मेरी बेटी बीच-बीच में अपने ससुराल जाती थी, लेकिन हर बार उसके साथ गलत व्यवहार हुआ। बड़ी मुश्किल से हम अपनी बेटी और नाती को बचाकर लाए थे। लेकिन विराज ने नाती को मार दिया। अब हम अपने लाल के बिना कैसे रहेंगे। विराज ने आरव को 8 बार पटका घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसमें देख सकते हैं कि आरोपी बच्चे को गोद में लेकर आता है। फिर अचानक से सड़क पर पटक देता है। फिर उठाता है और पटक देता है। ऐसा आरोपी 8 बार करता है। उसके बाद बच्चे को गोद में उठाकर युवक चारों ओर देखता है। भागते हुए जाता है और शव घर के बाहर छोड़कर चला जाता है। आरोपी की 2 तस्वीरें… पैर में गोली मारकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया शनिवार शाम पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी विराज भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। आरोपी दोनों पैरों में गोली लगते ही गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीओ अमरीश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन, महिला ने मना कर दिया था। महिला के अपने पति से संबंध ठीक नहीं थे। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी को लगता था कि जब तक उसका बच्चा है। उनकी शादी नहीं हो सकती, इसीलिए उसने बच्चे को टारगेट कर हत्या कर दी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में मासूम को रिश्तेदार ने 8 बार पटका:फिरोजाबाद में प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    PRD जवान को पीटने वाले कान पकड़कर गिड़गिड़ाए:झांसी में लंगड़ाते हुए बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो; 44 थप्पड़ मारे थे
    Next Article
    लखनऊ के नए DIOS बने देवेंद्र कुमार पांडेय:राकेश पांडेय का ट्रांसफर, अब तक मुरादाबाद में थे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment